संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना सन 1945 में हुई थी । उसके संयुक्त चार्टर पर 26 जून 1945 को सेन फ्रांसिस्को में हस्ताक्षर हुए जो 24 अक्टूबर 1945 को लागू हुआ । इसका मुख्यालय न्यूयार्क में स्थित है । इसकी कार्यालयीन भाषाएँ चीनी, अंग्रेजी व स्पेनिश है और कार्यकारी भाषाएँ अंग्रेजी व फ्रेंच है । संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिक चिन्ह में जैतून की दो शाखाएं ऊपर की ओर खुली है और उनके बीच हल्की नीली पृष्टभूमि में विश्व का मानचित्र है ।


संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग -
  1. महासभा 
  2. सुरक्षा परिषद् 
  3. आर्थिक और सामाजिक परिषद् 
  4. प्रन्यास परिषद् 
  5. अन्तराष्ट्रीय न्यायालय 
  6. सचिवालय 

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण -
  1. खाद्य और कृषि संगठन 
  2. अन्तराष्ट्रीय श्रम संगठन 
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन 
  4. शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संबंधी संगठन -यूनेस्को 
  5. पुनर्निर्माण और विकास के लिए अन्तराष्ट्रीय बैंक-विश्व बैंक 
  6. अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष 
  7. अन्तराष्ट्रीय वित्त निगम 
  8. अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार संघ 
  9. अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार उड्डयन संगठन 
  10. विश्व मौसम विज्ञान संघ 
  11. अन्तराष्ट्रीय बाल संकट कोष 
  12. अन्तराष्ट्रीय समुद्र-परामर्श संगठन 
  13. अन्तराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण 
  14. विश्व डाक संघ 
  15. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी-उच्चायुक्त 

संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित अन्य संस्थाएँ -
  1. अन्तराष्ट्रीय विकास संघ 
  2. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संस्था 
  3. व्यापार तथा विकास हेतू संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन 
  4. व्यापार तथा सीमा शुल्क पर सामान्य समझौता 
  5. अन्तराष्ट्रीय कृषि विकास कोष 
  6. विश्व बौद्धिक संपत्ति संस्था 
  7. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम 
  8. अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह संघ 
  9. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या गतिविधियों से सम्बद्ध कोष